फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गंगा में डूबे शाहजहांपुर के वृद्ध की अस्पताल में मौत

Mon, 29 Sep 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-22, मृतक श्यामलाल राजपूत की फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पांचाल घाट गंगा में डूब रहे एक वृद्ध को फ्लड पीएसी के जवानों ने निकाल लिया। उन्हें लोहिया अस्पताल लाया गया, वहां उनकी मौत हो गई। वह दो दिन पहले गंगा स्नान करने की बात कहकर घर से निकले थे।
विज्ञापन

थाना कादरीगेट के पांचाल घाट पुल से श्मशान घाट की ओर फ्लड पीएसी कैंप किए है। रविवार सुबह करीब सवा सात बजे एक वृद्ध गंगा में बहता हुआ दिखाई दिया। बिना देरी किए फ्लड पीएसी के जवानों ने छलांग लगाकर वृद्ध को बाहर निकाला। इसके बाद चौकी के सिपाही सुरेंद्र कुमार के साथ एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। वहां कुछ ही देर में उनकी सांसें थम गईं।
तलाशी में वृद्ध के पास मिले आधार कार्ड में शाहजहांपुर के थाना तिलहर के गांव चांदपुर निवासी श्यामलाल राजपूत (74) होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। पत्नी रामबेटी, पुत्र संतराम, शिवकुमार, नवीन, रवि पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
विज्ञापन

पुत्र संतराम ने बताया कि पिताजी 26 सितंबर को घर से गंगा स्नान करने की बात कहकर निकले थे। शाम तक घर नहीं पहुंचे, तो उनकी काफी खोजबीन की गई। मगर कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह पुलिस ने डूबने की जानकारी दी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल दो दिन वह कहां रहे, परिजन इसकी जानकारी नहीं दे पाए।
मौत और अस्पताल आने का समय गलत दर्शाया
इमरजेंसी में तैनात जिम्मेदारों की इसे लापरवाही कहें अथवा मानवीय भूल। श्यामलाल को अस्पताल लाने का समय सुबह 7.47 बजे अंकित है, जबकि मृत्यु का समय 7.24 बजे दर्शाया गया है। यह मानवीय भूल है या किसी की लापरवाही, इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें