फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर पुलिस दो युवकों को उठा ले गई

Sun, 27 Dec 2015 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। बाइक से घर लौटते समय दो युवकों को बोलेरो सवार सशस्त्र वर्दीधारी  बाइक समेत उठा ले गए। युवकों के परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो वह लोग कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से कहा कि उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


परिजनों ने स्वाट टीम प्रभारी से बात की तो उन्होंने भी युवकों को उठाने से इनकार किया। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के भाई ने एसपी से मोबाइल पर बात की। एसपी ने जानकारी करने का आश्वासन दिया। देर शाम पता चला की शाहजहांपुर जिले के सदर कोतवाली की पुलिस दोनों युवकों को चोरी के मामले में पूछताछ के लिए लेकर गई है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव लोहिया नगर रोहिला निवासी सनोज यादव (22) पुत्र कनौजीलाल का रोहिला चौराहे पर बुक स्टाल है। शनिवार को सनोज अपने दोस्त प्रवीन यादव पुत्र श्रीाचंद्र निवासी लोहिया नगर रोहिला के साथ बाइक संख्या यूपी 76-1932 से फर्रुखाबाद से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


प्रवीन के भाई नवीन के मुताबिक दोपहर करीब 3.30 बजे नवाबगंज मार्ग से गुजरने के दौरान बोलेरो पर सवार सशस्त्र वर्दीधारी करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने सनोज की बाइक रुकवा ली। इसके बाद वर्दीधारी लोगों ने दोनों को बोलेरो में बैठा लिया। एक वर्दीधारी युवकों की बाइक लेकर बोलेरो के पीछे चल दिया। आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने सनोज और प्रवीन के घरवालों को सूचना दी।

ग्रामीणों ने बताया कि बोलेरो पर पुलिस लिखा था और नीली बत्ती लगी थी। सूचना मिलते ही प्रवीन के भाई नवीन, कनौजीलाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव के भाई रामदास यादव कोतवाली पहुंचे। एसआई दिलेश कुमार ने बताया कि कोतवाली में किसी को पकड़कर नहीं लाया गया है। परिजनों ने स्वाट टीम प्रभारी ब्रजेश यादव से जब बात की तो उन्होंने बताया कि उन्होंने किसी को नहीं उठाया।

पूर्व जिलाध्यक्ष के भाई रामदास यादव ने एसपी से मोबाइल पर बात कर घटना की जानकारी दी। एसपी राजेश कृष्ण ने मामले को दिखवाने का आश्वासन दिया। दोनों युवकों के पकड़े जाने का देर शाम तक पुलिस ने पता लगा लिया। कोतवाल भीमसिंह जावला ने बताया कि शाहजहांपुर की पुलिस दोनों युवकों को पकड़ कर ले गई है।

 इसकी जानकारी मिल गई। शाहजहांपुर सदर कोतवाली क्षेत्र में बड़ी चोरी हुई है। इस चोरी में रोहिला तिराहे पर स्थित डिग्री कालेज के एक छात्र का हाथ है। उस छात्र का सनोज मित्र है। इस कारण शाहजहांपुर पुलिस दोनों युवकों को पूछताछ करने के लिए पकड़ कर ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें