फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद इंस्पेक्टर को श्रद्घांजलि

Tue, 02 Dec 2014 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अंगूरीबाग ने मंगलवार शाम कैंडल मार्च निकालकर शहीद इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान हत्यारोपी को फांसी की सजा दिलाने की मांग की गई। कैंडल मार्च में शामिल व्यापारी शहर कोतवाली पहुंचे। यहां शहीद कोतवाल को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अंगूरीबाग के अध्यक्ष राकेश कुमार सक्सेना की देखरेख में अंगूरीबाग से लेकर कोतवाली तक कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीद इंस्पेक्टर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
वक्ताओं ने कहा कि अल्पसमय में ही शहीद कोतवाल राजकुमार सिंह ने जनता का दिल जीत लिया था। उन्होंने मामले की सीबीसीआईडी जांच करवाए जाने की मांग उठाई।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष रवींद्र प्रकाश आर्य, महामंत्री हाजी इदरीश चौधरी, महेंद्र कुमार, उमेश सक्सेना, आशीष वर्मा, सत्यवीर पाल, राकेश कुमार, मुकेश कुमार, पूरनलाल, नरेंद्र कुमार, गोपाल सक्सेना, ब्रजेश कुमार, निरंजनलाल, अमित मिश्र, सचिन कुमार, सुरेंद्र कटियार, आदित्य कुमार, उज्ज्वल मिश्र और महेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें