फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर सात साल तक युवती का यौन शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। शादी का झांसा देकर सात साल तक यौन शोषण करने का आरोप युवती ने लगाया है। मामले में एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने मोहनपुर दिनारपुर निवासी रंजीत कठेरिया के खिलाफ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। युवती ने बताया कि 2015 में उसकी दोस्ती रंजीत से हुई थी। तब से 10 जनवरी तक रंजीत शादी करने का झांसा देकर उसका यौन शोषण करता रहा। 11 जनवरी को उसने रंजीत से शादी करने की बात कही। रंजीत ने मना किया और धमकी दी कि उसके घर जबरन आने की कोशिश की तो परिवार वाले मिलकर उसकी हत्या कर देंगे। कार्रवाई पर जान से मारने की धमकी दी। यौन शोषण के दौरान वह दो बार गर्भवती हुई थी, लेकिन रंजीत ने धमकाकर गर्भपात करा दिया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
राजेपुर। शादी का झांसा देकर चार वर्ष तक किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने युवक सहित दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव निवासी निवासी किशोरी ने पुलिस को बताया कि कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव बझेरा निवासी नितेश उसके घर आता था। उससे दोस्ती कर वर्ष 2018 में शादी करने का झांसा देकर संबंध बना लिए। उसके बालिग होने पर शादी का झांसा दिया और उससे दुष्कर्म करता रहा। 18 नवंबर को नीतेश कमालगंज के तलैया नगला निवासी दोस्त नीरज को साथ लेेकर उसके घर पहुंचा। वहां नीतेश ने दुष्कर्म किया। इसके बाद दोस्त नीरज के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया। पुलिस ने किशोरी की तहरीर पर नीतेश व उसके साथी नीरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें