फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीईओ को बा विद्यालय में सिलाई मशीन कबाड़े में मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। प्रभारी डीसी बालिका बीईओ रमेश चंद्र जौहर को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय राजेेपुर के निरीक्षण में अव्यवस्थाएं मिली। छात्राओं को सिखाने वाली सिलाई मशीनें कबाड़ की तरह कमरे में पड़ी मिली। टीवी खराब पड़ी थी। छात्राएं भी कम थीं। बीईओ के सवालों का वार्डन जवाब नहीं दे सकी। बीईओ ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

बीईओ रमेश चंद्र जौहर के पास बालिका शिक्षा का अतिरिक्त चार्ज है। उन्होंने गुरुवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय राजेपुर का निरीक्षण किया। विद्यालय में पंजीकृत 100 छात्राओं के सापेक्ष 75 विद्यालय में मिलीं। इनके लेटने को विद्यालय में पर्याप्त तख्त नहीं है। सिर्फ 19 तख्त दो कमरों में पड़े थे। सर्दी से बचाव को 52 रजाई रखी थी। टीवी, कंप्यूटर खराब पड़ा था। सिलाई मशीन व गीजर कबाड़ की तरफ पड़ी हुई थी। मच्छर मारने की मशीन भी बंद रखी थी। सोलर लाइट भी कबाड़ की तरह कमरे में रखी मिली। आय-व्यय लिखने को नए रजिस्टर अलमारी में रखे थे, जो धूल फांक रहे हैं। छात्राओं के लिए विद्यालय में पर्याप्त बर्तन भी नहीं है।
बीईओ ने वार्डन अरुणा से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि स्टाफ के लिए विद्यालय में पर्याप्त कुर्सी भी नहीं है। अन्य किसी की जानकारी नहीं है, क्योंकि उन्होंने कुछ दिन पूर्व चार्ज लिया है। बीईओ ने बताया कि वार्डन को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। निरीक्षण रिपोर्ट बीएसए के पास भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें