फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: एसटीपी की बजाय नाले में उड़ेला जा रहा सीवर का पानी, ईओ बोले- एसटीपी तक पहुंचाने के निर्देश देंगे

Fri, 05 Jul 2024 03:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: मामले में नगर पालिका परिषद के ईओ विनोद कुमार ने कहा है कि सीवरेज पानी को नाले में डालने की जानकारी नहीं है। वह इस मामले को पता लगाकर एसटीपी तक पहुंचाने के निर्देश देंगे। हालांकि आवास विकास में सीवरेज के पानी में बारिश का पानी अधिक मिला है। फिर भी इस पर रोक लगाएंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद नगर पालिका परिषद गंगाजल को दूषित करने में सहायक है। आवास विकास के सीवरेज पानी को सक्शन मशीन से भरकर नालों में उड़ेला जा रहा है। यह पानी नालों के रास्ते गंगा में जा रहा है। जबकि, शासन ने करोड़ों रुपये खर्च कर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बनकर चालू करवा दिया है। सख्ती के साथ उसी में सीवरेज पानी को ले जाने के निर्देश भी हैं।

विज्ञापन

आवास विकास कालोनी में लगा सीवर प्लांट कई दिन से बंद चल रहा है। लिहाजा बारिश होते ही सभी सीवरेज ओवरफ्लो हो गए। घरों में शौचालय चोक हो गए। इस समस्या से निपटने के लिए नगर पालिका ने एसटीपी की कार्यदायी संस्था से हस्तांतरित की गई दो बड़ी सक्शन मशीनों को आवास विकास में लगाया है। उनसे दिन भर जगह-जगह सीवरेज पानी को भरकर कुछ ही दूरी पर बड़े नाले में उड़ेला जा रहा है।
वहीं, गंगा को स्वच्छ रखने की मंशा से शासन के सख्त निर्देश हैं कि सीवरेज पानी को नालों में नहीं जाने दिया जाएगा। नगर पालिका इन आदेशों को ताक पर रखकर दिनभर कई टैंकर नालों में डाल रहा है। इससे यह पानी नालों के रास्ते गंगा में पहुंचकर जल को प्रदूषित कर रहा है। जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीवरेज पानी को नाले में डालने की जानकारी नहीं है। वह इस मामले को पता लगाकर एसटीपी तक पहुंचाने के निर्देश देंगे। हालांकि आवास विकास में सीवरेज के पानी में बारिश का पानी अधिक मिला है। फिर भी इस पर रोक लगाएंगे।  -विनोद कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें