फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबिल बॉक्स में आग से कई मोहल्लों की बिजली गुल

Sun, 08 Nov 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ठंडी सड़क स्थित विद्युत उपकेंद्र को आई 33 हजार लाइन मेें रेलवे क्रासिंग के पास लगे केबिल बक्से में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। आग की लपटें निकलती देख राहगीर और लोगों में हड़कंप मच गया। विद्युत आपूर्ति बंद कराने के बाद मरम्मत काम शुरू कराया। केबिल बक्सा जलने से शहरी क्षेत्र के मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप रही। देर शाम मरम्मत होने के बाद आपूर्ति शुरू हुई।
विज्ञापन


ठंडी सड़क स्थित विद्युत उपकेंद्र से शहरी मोहल्लो को चौक, आरएमआर, कोल्ड और रेलवे रोड फीडर से बिजली सप्लाई मिलती है। भोलेपुर में बने ट्रांसमिशन से उपकेंद्र तक 33 हजार लाइन आई है। रेलवे क्रासिंग के पास 33 हजार लाइन में केबिल बक्सा लगा है।

रविवार सुबह अचानक 11 हजार की लाइन में फाल्ट आने से रेलवे क्रासिंग के पास 33 हजार लाइन के केबिल बक्से के तार जलने लगे। लपटें देख लोग और राहगीरों में हड़कंप मच गया। जेई अमित शर्मा कर्मचारियों के साथ रेलवे क्रासिंग पहुंचे। उन्होंने बिजली सप्लाई बंद कराने के बाद रिपेयरिंग कराई। केबिल बक्सा जलने से चारों फीडर बंद रहे। इस कारण शहरी क्षेत्र के मोहल्लों की बिजली गुल रही। अवर अभिंयता अमित शर्मा ने बताया कि मरम्मत काम समाप्त हो गया है। बिजली सप्लाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें