फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात चोर दबोचे, माल बरामद

Thu, 18 Feb 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। चोरी की योजना बनाते सात चोरों को मऊदरवाजा पुलिस ने मंगलवार की रात दबोच लिया। इनके कब्जे से नगदी और जेवर के अलावा तमंचे बरामद हुए। पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी ने टीम को पांच हजार के इनाम की घोषणा की।
विज्ञापन


थाना मऊदरवाजा के गांव अजमतपुर गांव के एक खेत में चोरों की सूचना पर एसओ सुनील यादव ने स्वाट प्रभारी ब्रजेश यादव के साथ घेराबंदी सात चोरों को दबोच लिया। पकड़े गए चोरों ने अपने नाम थाना मेरापुर के गांव ब्रह्मपुरी निवासी सत्यवीर, विक्रम बहेलिया, रामखिलाड़ी, बालिस्टर, शेर सिंह, गौतम उर्फ सेना और राजीव बताए। पुलिस ने इनके पास से तीन तमंचे, तीन कारतूस, सोने चांदी के जेवर और चाबियों के गुच्छे बरामद किए।

एसपी राजेशकृष्ण ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि इन शातिरों के पकड़े जाने पर चोरी के साथ ही जहरखुरानी की घटनाआें पर भी अंकुश लगेगा। चोरों को दबोचने वाली टीम को पांच हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। एसओ सुनील यादव ने बताया कि इन चोरों ने गांव गढ़िया ढिलावल निवासी राजीव पाल के घर से नवंबर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। राजीव ने अपने कुछ जेवरों की पहचान की है। हरदोई, शाहजहांपुर और कन्नौज समेत कई जिलों में चोरी के साथ ही जहरखुरानी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें