फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पेड़ गिरने से सात खंभे टूटे, 100 घरों की दो दिन से बिजली गुल

विज्ञापन
फोटो-8 मोहल्ला दीनदयाल बाग में सड़क पर टूटा पड़ा बिजली का खंभा। स्रोत: कर्मचारी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के मोहल्ला दीनदयाल बाग में रविवार को एक पाकड़ का पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। इस घटना के कारण सात बिजली के खंभे टूट गए और 250 केवीए का ट्रांसफार्मर ठप हो गया। करीब 100 घरों में पिछले दो दिनों से बिजली नहीं है, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बिजली गुल होने से लोगों को रात में नींद नहीं आ पा रही है। सुबह घरों में सबमर्सिबल पंप न चलने के कारण पेयजल का संकट भी गहरा गया है। पानी के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। यह घटना पांचालघाट बिजली उपकेंद्र से जुड़े दीनदयाल बाग मोहल्ले में हुई। रविवार को पाकड़ का पेड़ जड़ से उखड़कर एलटी लाइन के तारों पर गिर गया था। इससे बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।
सोमवार दोपहर को बिजली कर्मचारी स्टोर से नए खंभे लेकर मौके पर पहुंचे। शाम तक टूटे खंभों को बदलने और एलटी लाइन को ठीक करने का काम जारी रहा। अवर अभियंता प्रतीक यादव ने बताया कि टूटे हुए खंभों को बदलने का काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने बताया कि पेड़ गिरने से एलटी लाइन के खंभे टूटने के कारण कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जा सकी। बिजली विभाग के कर्मचारी लगातार मरम्मत कार्य में जुटे हुए हैं। उम्मीद है कि जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन


कार की टक्कर से पोल टूटा, 3000 से अधिक उपभोक्ता परेशान

नवाबगंज। रविवार रात बाईपास सड़क पर एक कार ने हाईटेंशन लाइन के बिजली पोल में टक्कर मार दी। इससे पोल टूट गया और 3000 से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को घंटों बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। सुबह 10 बजे तक नया पोल लगाए जाने के बाद ही बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।

यह दुर्घटना रविवार देर रात लगभग 1:40 बजे हुई। कार ने बिजली पोल को टक्कर मारी। पोल टूटने से नवाबगंज बाईपास, चांदनी, बरतल, सलेमपुर, बबना सड़क और हॉस्पिटल सड़क में बिजली गुल हो गई। इन क्षेत्रों के 3000 से अधिक उपभोक्ता रात भर बिजली न होने से परेशान रहे।टक्कर के बाद कार अनियंत्रित हो गई। इसने एक माइलस्टोन और एक शौचालय को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद कार गड्ढे में पलट गई। चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय निवासियों ने तुरंत विद्युत उपकेंद्र को सूचित किया। उन्होंने बिजली आपूर्ति बंद करवाई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त कार को ट्रैक्टर से खींचकर थाने पहुंचाया। एसडीओ धर्मेंद्र कुमार राजपूत ने बताया कि आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल कर दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें