फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में सात लोग घायल

Wed, 15 Apr 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में सात लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरसहायगंज में बैंक वाली गली निवासी संतोष गुप्ता ने बताया कि वह पत्नी तथा रिश्तेदारों के  साथ शादी समारोह में कलान जा रहे थे। खुदागंज पुल के आगे मोड़ पर बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें पत्नी राधिका, रिश्तेदार गीता गुप्ता तथा जकिया थाना कलान जिला शहजहांपुर निवासी चालक मोनू सिंह घायल हो गए । इन्हें ग्रामीणों ने गाड़ी से
विज्ञापन


बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को   सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। यहां राधिका ने स्वास्थ्य क र्मियों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए बवाल काटा। इनका कहना था कि अस्पताल से दवाई देने के बजाय बाहर से लिख दी गई।  क्षतिग्रस्त बोलेरो पुलिस ने कब्जे में ले ली है।  प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. मान सिंह वर्मा ने बताया कि बाजार से केवल टिटनेस का इंजेक्शन मंगवाया गया था।

कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार मैनपुरी जनपद के कुरावली निवासी आबिद पुत्र गुल्लू पहलवान अपने भाई शाहनवाज के साथ फर्रुखाबाद से बाइक  से लौट रहा था। खुड़नाखार गांव के पास अचानक सड़क पर नीलगाय आ गई। इससे उसकी बाइक उससे टकरा गई। टक्कर लगने से आबिद गंभीर रूप से घायल हो गया। शाहनवाज के मामूली चोटें आईं। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। शाहनवाज ने बताया कि आबिद की 26 अप्रैल को शादी है। वह अपनी दुल्हन के लिए लहंगा खरीदकर वापस लौट रहा था।
विज्ञापन


शमसाबाद प्रतिनिधि के अनुसार गांव उलियापुर निवासी महेशचंद्र अपने पुत्र प्रदीप कुमार के साथ बाइक से कायमगंज जा रहे थे। उलियापुर के पास से गुजरते समय  पीछे से इनोवा कार की टक्कर लगने से बाइक फिसल गई। इससे महेशचंद्र तथा इनके पुत्र प्रदीप कुमार घायल हो गए। दुर्घटना के बाद इनोवा कार चालक वाहन लेकर भाग गया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन घायलों को जिला मुख्यालय लेकर रवाना हो गए।

मोहल्ला विर्राबाग निवासी चंदन को फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इसकी जानकारी पर पत्नी मंजू देवी अपने देवर मनीष निवासी शीशमबाग के साथ बाइक से कोतवाली गई थीं। लौटते समय बाइक से  गिर कर घायल हो गई। उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें