फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात घंटे चार विद्युत उपकेंद्र रहे ठप, पांच सौ गांवों की बिजली रही गुल

विज्ञापन
33 केवी के टॉपर पर लाइन ठीक करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। 33 केवी की लाइन में फाल्ट आने से रविवार को चार विद्युत उपकेंद्र ठप हो गए। इससे 500 गांवों की बिजली गुल हो गई। नीबकरोरी ट्रांसमिशन के पास लाइन को ठीक करने में सात घंटे लग गए। इसके बाद उपकेंद्रों को आपूर्ति मिलने पर गांवों की बिजली चालू हुई।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र सिरौली, गैसिंगपुर, नवाबगंज व हजियांपुर में नीबकरोरी स्थित ट्रांसमिशन से 33 केवी लाइन आई है। सिरौली व गैसिंगपुर उपकेंद्र से 100-100 गांवों और नवाबगंज उपकेंद्र से 140 और हजियापुर विद्युत उपकेंद्र से 160 गांव जुड़े हैं।
इन सभी गांवों को फीडरों के माध्यम से बिजली दी जाती है। रविवार सुबह करीब नौ बजे 33 केवी की लाइन में अचानक बंद हो गई। इससे चारों उपकेंद्र ठप हो गए और गांवों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

नीबकरोरी ट्रांसमिशन के पास लाइन में आए फाल्ट की जानकारी होने पर एक कार्यदायी संस्था के कर्मचारी पहुंचे। वे टावर पर लाइन ठीक करने में करीब सात घंटे जुटे रहे।
तब जाकर शाम करीब चार बजे चारों उपकेंद्रों को ट्रांसमिशन से बिजली दी गई। इसके बाद फीडरों के माध्यम से गांवों की बिजली चालू की गई।
एसडीओ नवाबगंज रामकुमार ने बताया कि ट्रांसमिशन के पास 33 केवी लाइन में कुछ गड़बड़ी हो गई थी। वहां काम कराया गया था। इस कारण बिजली बंद रही। उधर बिजली न आने से संबंधित गांवों के लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें