फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात घंटे पांच सौ गांवों की दूसरे दिन भी बिजली रही गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। नीबकरोरी ट्रांसमिशन में काम होने से चार विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति सात घंटे बंद रही। इससे पांच सौ गांवों की बिजली बंद रही। शाम को 33 केवी लाइन चालू होने से गांवों को बिजली दी गई।
विज्ञापन

नीबकरोरी ट्रांसमिशन से गैसिंगपुर, सिरौली, नवाबगंज व हजियांपुर विद्युत उपकेंद्र को 33 केवी लाइन गई है। इन उपकेंद्रों से करीब पांच सौ गांवों को फीडरों के माध्यम से बिजली दी जाती है। सोमवार को ट्रांसमिशन में करीब सात घंटे काम होने से चारों विद्युत उपकेंद्रों की लाइन सुबह दस बजे बंद कर दी गई। इससे उपकेंद्र ठप होने से गांवों की बिजली बंद हो गई। शाम करीब पांच बजे नीबकरोरी ट्रांसमिशन से उपकेंद्रों की 33केवी लाइन चालू की गई। इसके बाद गांवों को बिजली मिलनी शुरू हुई है। एसडीओ मोहम्मदाबाद रघुनाथ तित्तल ने बताया कि नीबकरोरी ट्रांसमिशन में कुछ काम कराया गया था। इससे शट डाउन सात घंटे का होने से बिजली बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें