फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कस्बों में खुलेंगे सात आरोग्य मंदिर, तलाशे जा रहे किराये के भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर भले ही बदहाल हैं। शासन से अब कस्बों में सात आरोग्य मंदिर खोलने की स्वीकृति मिल गई है। स्वास्थ्य केंद्र खोलने के किराये के भवनों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

शासन से स्वास्थ्य सेवाओं पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन मरीजों को इसका पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। शहर में 12 आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित हैं। डॉक्टरों की कमी से अधिकांश आरोग्य मंदिरों के नाम पर औपचारिकता साबित हो रही है। अक्सर यह स्वास्थ्य केंद्र अप्रशिक्षित सहायक स्टाफ के भरोसे मिलते हैं। अब कस्बों में भी आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोलने की तैयारी है। शासन से सात आरोग्य मंदिर खोलने की स्वीकृति मिली है। इसमें कायमगंज व शमसाबाद में दो-दो आरोग्य केंद्रों के अलावा कस्बा नवाबगंज, मोहम्मदाबाद व खिमसेपुर में एक-एक केंद्र खोला जाएगा। किराए के भवनों में खुलने वाले सभी स्वास्थ्य केंद्रों में एक डॉक्टर, एक स्टाफ नर्स के अलावा दो-दो सहायक स्टाफ की तैनाती की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग को कायमगंज, शमसाबाद व मोहम्मदाबाद में एक-एक भवन किराए पर मिल चुका है। जबकि शेष चार केंद्रों के लिए किराए के भवन की तलाश की जा रही है। भवन का किराया 15000 हजार रुपये प्रति माह निर्धारित है। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि आरोग्य मंदिर खोलने के लिए भवनों की तलाश की जा रही है। यदि कोई भी व्यक्ति अपना भवन किराए पर देने का इच्छुक है तो वह उनके कार्यालय में संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें