फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गंगा नहाने गए सात बालक डूबे, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पांचाल घाट पर गंगा नहाने गए सात बालक गहरे पानी में जाने से डूबने लगे। गोताखोरों ने छह बालकों को सकुशल बाहर निकाल लिया, लेकिन मजदूर का पुत्र गहरे पानी में जाने से डूब गया। चार घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बालक के शव को बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव नोनमगंज निवासी मजदूर शीशराम का दस वर्षीय पुत्र गणेश कक्षा पांच में पढ़ता था। रविवार को वह मोहल्ले के देशराज के 13 वर्षीय पुत्र निहाल, रामपाल के 12 वर्षीय पुत्र अर्पित, धमेंद्र के 11 वर्षीय पुत्र कुनाल, 9 वर्षीय पुत्र चीकू, अजय पाल के 14 वर्षीय पुत्र आदित्य, थाना कमालगंज के गांव मोहनापुर निवासी आजाद के 10 वर्षीय पुत्र अनुराग के साथ पांचाल घाट में गंगा नहाने के लिए गए थे। सभी बच्चे स्नान करते समय एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में धमाचौकड़ी कर रहे थे। अचानक गहरा पानी होने से सभी बच्चे डूबने लगे।
गोताखोर सलमान ने बच्चों को डूबते देखा तो चीकू, निहाल को पहले ही निकाल लिया। अर्पित, कुनाल, अनुराग व आदित्य को निकालने में सलमान को भी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन गणेश का पता नहीं चला। वह गहरे पानी में चला गया। सलमान के शोर मचाने पर अन्य गोताखोर व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गणेश के पिता शीशराम, मां रामकांती, भाई रितिक व अभिनव भी मौके पर आ गए। चार घंटे की मशक्कत के बाद गणेश का शव गंगा से बाहर निकाला गया। गणेश की मौत से परिजनों में रोना-पीटना मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें