फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 46 वर्षों से चले आ रहे जमीन के विवाद का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। 46 वर्ष से चले आ रहे जमीन के विवाद का मऊदरवाजा एसओ ने निस्तारण करवाया। 70 वर्ष की वृद्धा को जमीन पर कब्जा दिलवाकर विपक्षी लोगों को फिर से कब्जा करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। वृद्धा ने एसओ को उपहार के रूप में स्टील का डिब्बा भेंट किया।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर गोवा निवासी 70 वर्ष की रेशमा देवी 17 नवंबर 2020 से आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज करवा रही हैं। इसमें आरोप लगाया कि दबंग लोगों ने उसकी जमीन पर कब्जा कर रखा है। 46 वर्षो से जमीन का विवाद चल रहा है। असहाय महिला के मामले के निस्तारण के लिए टीम का गठन किया गया। लेखपाल व कानूनगो सहित पुलिस ने 6 जून को मौके पर पैमाइश करवाकर रेशमा देवी को कब्जा दिलवा दिया था।
11 जून को दबंगों ने फिर से कब्जा करने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दबंगों को फिर से कब्जा करने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी। 31 अक्तूबर को दबंग महिला को धमका रहे थे। पुलिस ने मौके पर जाकर महिला की निहास भरवाई और दबंगों को तलाशा, लेकिन वह नहीं मिले। रेशमा को कब्जा मिल गया और उसने शुक्रवार को एसओ मऊदरवाजा आमोद सिंह को एक स्टील डिब्बा देखकर खुशी का इजहार करते हुुए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें