फोटो-43ग्राम पंचायत राजेपुर राठौरी में हुई बैठक में विकसित भारत के बारे में जानकारी देते संयुक्
फर्रुखाबाद। राजेपुर राठौरी गांव के पंचायत घर में शुक्रवार को ग्राम पंचायत की खुली बैठक हुई। कानपुर मंडल के संयुक्त निदेशक प्रवीण कुमार राय ने ग्रामीणों से कहा कि 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य में अपनी भूमिका निभाएं। छोटे रोजगार और उद्योग शुरू कर आत्मनिर्भर बनें और लेने वाले के बजाय देने वाले बनें।
उन्होंने कहा कि मनरेगा के स्थान पर वीबीजी रामजी योजना में 100 के बजाय 125 दिन का रोजगार और 15 दिन में भुगतान का प्रावधान है। प्रदेश और केंद्र सरकार की करीब 375 योजनाएं संचालित हैं, ग्रामीण इनका लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि गांवों को विकसित बनाने से ही प्रदेश और देश विकसित होगा। परियोजना निदेशक कपिल कुमार ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना समेत अन्य योजनाओं की जानकारी दी। खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार जायसवाल ने ग्राम पंचायत के विकास कार्यों के लिए प्लान तैयार कर काम कराने का सुझाव दिया। बैठक में एडीओ पंचायत अजीत पाठक, ग्राम प्रधान प्रदीप गुप्ता, सचिव शिव सिंह, एपीओ राशिद अली आदि मौजूद रहे।