फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पत्नी से विवाद पर डीजल डाल खुद को लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शाहजहांपुर के थाना व कस्बा अल्हागंज के मोहल्ला बगिया निवासी मनोज ने दो शादियां की हैं। छोटी पत्नी कल्पना से बुधवार रात से ही विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार सुबह पत्नी ने मकान के किवाड़ बंद कर लिए। इस दौरान गुस्साए मनोज ने डीजल डालकर खुद आग लगा ली। काफी प्रयास के बाद लोग आग बुझाकर उसे सीएचसी ले गए। यहां से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला बगिया निवासी मनोज कुमार (47) ने दो शादियां की हैं। बड़ी पत्नी उमा और छोटी कल्पना देवी अलग-अलग मकानों में रहती हैं। किसी बात को लेकर सुबह 11 बजे के करीब छोटी पत्नी से मनोज का विवाद हो गया। इस दौरान कल्पना ने किवाड़ बंद कर लिए और खुद पर सिर से डीजल डालकर आग लगा ली।
धू-धू कर जलते मनोज को देख आसपास के लोगों ने बमुश्किल आग बुझाई। इसके बाद सीएचसी अल्हागंज ले गए। वहां से रेफर करने पर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। कमर से ऊपर का शरीर 95 प्रतिशत झुलसा है। बर्न वार्ड में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें