फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 सरकारी डॉक्टरों की सेवाएं होंगी समाप्त

Wed, 14 Jun 2017 12:49 AM IST
फर्रुखाबाद
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पिछले कई सालों से गैरहाजिर चल रहे 19 सरकारी डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त की जाएंगी। सीएमओ ने इन डॉक्टरों के बिना किसी सूचना के गायब रहने की सूचना शासन को भेजी है। राजेपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जिठौली से 10 मई 2010 से लापता चल रहे डॉ. परवेज अहमद, अमृतपुर में 9 सितंबर 2011 से गैरहाजिर डॉ. अंकुर सचान और यहीं तैनात 30 दिसंबर 2011 से गैरहाजिर डॉ. शैलेंद्र कुमार के खिलाफ शासन को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन


इसी क्रम में मोहम्मदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की न्यू पीएचसी पखना से 22 मार्च 2012 से डॉ. आशीष कुमार, अमृतपुर से 1 नवंबर 2012 से डॉ. श्रीकृष्ण सिंह, फतेहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से 18 नवंबर 2012 से डॉ. कृष्ण कुमार, कायमगंज के कुआंखेड़ा पीएचसी से 18 नवंबर 2012 से डॉ. सुमित शुक्ल, नवाबगंज में 22 अक्तूबर 2012 से डॉ. सुमित कुमार मुखर्जी, लिंजीगंज अस्पताल में 27 मई 2013 से अंकुर सिंह, न्यामतपुर न्यू पीएचसी से 16 जून 2013 से डॉ. अमित कुमार श्रीवास्तव, पसियापुर न्यू पीएचसी में 20 अगस्त 2013 से डॉ. रामजी भारद्वाज, लिंजीगंज में 12 मार्च 2014 से डॉ. सैय्यद इफ्तिखार अली, कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 30 मई 2013 से डॉ. स्वदेश कुमार, फतेहगढ़ सीएचसी में 22 नवंबर 2014 से डॉ. वैभव कटियार, न्यामतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 17 दिसंबर 2014 से डॉ. जितेंद्र कटियार, रोशनाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 11 मार्च 2013 से डॉ. यज्ञवेंद्र सिंह राघव, संकिसा में 24 जून 2012 से डॉ. सुभाषचंद्र, जिठौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 31 जून 2012 से डॉ. संतोष कुमार और जहानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 30 मई 2012 से डॉ. अंजना सिंह अनुपस्थित चल रही हैं। इनके खिलाफ सेवा समाप्ति करने के लिए सीएमओ ने शासन को पत्र भेज दिया है। इसमें इन सभी डॉक्टरों की तत्काल प्रभाव से सेवाएं समाप्त करने की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें