फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सर्वर डाउन, 15 दुकानों पर नहीं बंटा राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। सर्वर डाउन होने से रविवार को क्षेत्र की 15 दुकानों पर राशन वितरण नहीं हो सका। इससे कार्ड धारक बिना राशन लिए मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन


सरकारी राशन की दुकानों पर सात अगस्त से राशन वितरण शुरू हुआ है। सर्वर डाउन होने से कोटेदारों परेशान हैं। 10 अगस्त को क्षेत्र की 22 दुकानों की मशीन बंद रही। रविवार को भी सर्वर डाउन होने से 15 दुकानों की मशीन चालू नहीं हो पाईं। राशन कोटेदार संघ के जिला उपाध्यक्ष विनोद चौहान ने बताया कि जब से राशन वितरण के लिए नई मशीनें मिली हैं, तब से समस्या हो रही है।
विज्ञापन

पूरे दिन दुकान पर बैठकर सर्वर आने का इंतजार करते हैं। शाम तक सर्वर न आने पर दुकान बंद कर बिना राशन बांटे लौटना पड़ रहा है। इससे कार्ड धारक भी बिना राशन मायूस होकर लौट जाते हैं। पूर्ति विभाग व शासन को सर्वर की व्यवस्था सही करनी चाहिए। सर्वर की व्यवस्था ठीक न होने पर राशन वितरण न करने के लिए रणनीत बनाई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें