फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोड बढ़ाकर भेजे जा रहे आरडीएफ बिल

Fri, 13 Mar 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एक किलोवॉट के विद्युत उपभोक्ताओं का भार दो किलोवॉट हो जाने से आरडीएफ बिल बनने शुरू हो गए हैं। आरडीएफ  में 310 यूनिट का बिल बनने से उपभोक्ताओं पर लोड बढ़ गया है। इस कारण बिल सही कराने वालों की कार्यालय में भीड़ लगनी शुरू हो गई है। बीपीएल कार्डधारक अपना लोड कम कराने के लिए कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन


शहरी इलाके में लगभग 20 हजार उपभोक्ताओं के यहां एक किलोवॉट का विद्युत कनेक्शन था। इन उपभोक्ताओं का दो किलोवॉट कर दिया गया है। जिनके यहां मीटर नहीं लगा है, उनको अभी तक 80 यूनिट का एवरेज बिल लगभग 272 रुपये भुगतान करना पड़ता था। लोड बढ़ने के कारण अब 310 यूनिट का बिल आरडीएफ में बना कर दिया जा रहा है।

यह बिल लगभग 1600 रुपये का है। 272 से 1600 रुपये का बिल पहुंचने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इस कारण बिल सही कराने वालों की डिवीजन कार्यालय में भीड़ लगने लगी है। जिन बीपीएल कार्डधारकों का लोड बढ़ाया गया है, वे इसे कम कराने के लिए विभाग के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन


एसडीओ राहुल बाबू कटियार ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के यहां मीटर नहीं लगे हैं, उनके बिल एवरेज में बनाकर भेजे गए हैं। जिनके यहां मीटर लगे हैं  उनके बिल रीडिंग के अनुसार बनाए जा रहे हैं। एवरेज बिल वाले उपभोक्ता अपने यहां मीटर लगवा लें। तब यूनिट के अनुसार बिल बनने शुरू हो जाएंगे।

लेखपालों ने दिए एक किलोवॉट के कनेक्शन
बिजली चोरी रोको अभियान के तहत लेखपालों ने शहरी इलाकों में अधिकांश की एक किलोवॉट के कनेक्शन की रसीदें काट दी हैं। अब विभाग लोड चेकिंग के लिए क्रास जांच करा रहा है।  अभियान के तहत डीएम के आदेश पर लेखपालों को विद्युत कनेक्शन देने के लिए शहरी इलाकों की रसीदें दी गई थीं। शहरी इलाकों में एक किलोवॉट के जो पहले उपभोक्ता थे, उनका लोड दो किलोवॉट कर दिया गया।

लेखपालों ने अधिकांश कनेक्शन एक किलोवॉट के दिए हैं। इस अभियान के तहत लगभग 4012 कनेक्शन शहरी इलाके में दिए गए। इसमें लेखपालों ने लगभग 3500 कनेक्शन दिए। इनमें 3000 कनेक्शन एक किलोवाट के हैं। इस अभियान के तहत कई लोगों ने पुराने कनेक्शन पर बकाएदारी होने के कारण नया ले लिया है।

एसडीओ राहुल बाबू कटियार ने बताया कि अभियान के तहत दिए गए कनेक्शनों की क्रास जांच कराई जा रही है। गलत तरीके से कनेक्शन लेने वालाें के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें