फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासदों ने ली पद की शपथ

Tue, 03 Mar 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी परिषद फतेहगढ़ कार्यालय में मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इसमें नवनिर्वाचित सभासदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।  बोर्ड के अध्यक्ष ब्रिगेडियर सलीम आसिफ के पहुंचने पर अधिशाषी अधिकारी छावनी परिषद ने उनका बुके देकर स्वागत किया। अध्यक्ष ने छावनी परिषद के सभी सात सभासदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रत्येक वार्ड के सदस्य को क्रम वार शपथ दिलाई गई। ब्रिगेडियर सलीम आसिफ ने कहा कि कैंटोमेंट क्षेत्र के सुंदरीकरण का
विज्ञापन


दायित्व सबका है। सभी बोर्ड सदस्य मिलकर इसके लिए कार्य करेंगे। छावनी परिषद के अधिशाषी अधिकारी एमपीआर त्रिपाठी ने नवनिर्वाचित सदस्यों को सार्थक कार्य करने का सुझाव दिया। उन्हाेंने सभासदों को बैठक में शालीन व्यवहार करने को कहा। उन्होंने कहा कि बोर्ड बैठक में बिना सूचना दिए तीन बार अनुपस्थित रहने वाले सदस्यों की सदस्यता समाप्त की जा सकती है।

बोर्ड बैठक में बोलने से पहले अध्यक्ष की अनुमति लेना अनिवार्य होगा।  कैंट बोर्ड के चुनाव में मतदान 10 जनवरी तथा मतगणना 11 जनवरी को हुई थी। शपथ ग्रहण समारोह में कर्नल डीपी प्रशांता, लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव डोगरा, अवर अभियंता स्वतंत्र सिंह सेंगर, नवाब सिंद्दकी, विनोद कुमार, ओंकार सिंह, रामअवतार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


एक सभासद ने अंग्रेजी में ली शपथ
छावनी परिषद के शपथ ग्रहण समारोह में वार्ड संख्या 1 से अवंती कुमारी, वार्ड दो से शशीमोहन, वार्ड तीन से रतन कुमार, वार्ड चार से अजय कुमार, वार्ड पांच से शमा अनवर जमाल, वार्ड छ: से विजय कुमार ने हिंदी में शपथ ली।  वार्ड सात से सभासद वीरपाल सिंह ने अंग्रेजी में शपथ ली।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें