फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश सेवा की शपथ लेकर 230 जवान बने सेना का अंग

विज्ञापन
फतेहगढ़ स्थित राजपूत रेजिमेंट सेंटर में परेड का निरीक्षण करते मेजर जनरल राजीव शर्मा व ब्रिगेडिय - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पासिंग आउट परेड में देश सेवा की शपथ लेकर 230 जवान सेना का अंग बन गए। इससे पहले जवानों ने मार्च पास्ट कर मेजर जरनल राजीव शर्मा को सलामी दी।
विज्ञापन

फतेहगढ़ स्थित राजपूत रेजीमेंट सेंटर के करिअप्पा ग्राउंड में गुरुवार को पासिंग आउट परेड का मेजर जरनल राजीव शर्मा ने निरीक्षण किया। सूबेदार मेजर शिवरतन सिंह बैंड की अगुवाई कर रहे थे।
बैंड की थाप पर कदम से कदम मिलाकर जवान प्रदर्शन कर रहे थे। इससे पहले जवानों ने राजपूत रेजीमेंट के कमांडेंट ब्रिगेडियर राजीव पुरी, डिप्टी कमांडेंट कर्नल माइकल डिसूजा, कर्नल आफ दि रेजीमेंट अमित चंद्र को सलामी दी।
विज्ञापन

जवानों की टोलियों की अगुवाई परेड कमांडर पुष्पेंद्र सिंह कर रहे थे।
तीन जवानों को मेजर जरनल ने किया सम्मानित : 34 सप्ताह के कठोर प्रशिक्षण में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जवान शिवम मांदरेकर, सुरेंद्र, पुष्पेंद्र को मेजर जरनल राजीव शर्मा ने पदक देकर सम्मानित किया। इस दौरान ब्रिगेडियर राजीव पुरी, डिप्टी कमांडेंट कर्नल माइकल डिसूजा उनके साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें