फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पुल पर पति की बाइक देख पत्नी ने गंगा में लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। पति की पुल पर बाइक देखकर पत्नी ने गंगा में छलांग लगा दी। बुआ को बचाने के लिए साथ में आया भतीजा भी गंगा में कूद गया। दोनों को डूबते देखकर नाविकों ने उनको बचाकर बाहर निकाल लिया। पति ने पत्नी के मायके से आने के इन्कार पर मोबाइल से फोन करके गंगा में कूदने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर बैरागढ़ निवासी विश्राम सिंह की पुत्री राधा देवी की शादी पांच वर्ष पहले नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव तेजानगर निवासी शालू के साथ हुई थी। पति और पत्नी में कुछ दिनों पहले विवाद हो गया था। एक सप्ताह पहले राधा मायके चली गई।
शनिवार को शालू पत्नी को बुलाने ससुराल आया। विश्राम ने शालू की हालत देखकर पुत्री को भेजने से मना कर दिया था। शालू घर वापस आ गया। सोमवार शाम शालू ने पत्नी को फोन करके बताया कि ढाई घाट पुल पर बाइक खड़ी करके गंगा में कूद रहा है।
विज्ञापन

राधा भतीजे नवल को लेकर बाइक से ढाई घाट पहुंची। पति की बाइक देखकर राधा ने गंगा में छलांग लगा दी। बुआ को बचाने के लिए नवल भी गंगा में कूद गया। दोनों को डूबता देखकर नाविकों ने पानी में छलांग लगाकर दोनों को सकुशल बाहर निकाल लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर राधा व नवल को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने शालू की तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें