फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: स्मृति चिह्न लेकर मंच पर जा रहे विधायक को सुरक्षाकर्मी ने रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। मुख्यमंत्री को भेंट में देने के लिए राम मंदिर का स्मृति चिह्न लेकर मंच पर जा रहे विधायक को सुरक्षाकर्मी ने रोक दिया। काफी कोशिश के बावजूद स्मृति चिह्न मंच पर नहीं ले जाने दिया।
विज्ञापन

कस्बा के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी जनसभा की तैयारियां चल रही थीं। यहां एक विधायक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेंट देने के लिए राम मंदिर का स्मृति चिह्न लेकर मंच की ओर जा रहे थे। मंच पर चढ़ने के लिए बनी सीढि़यों के पास तैनात सीएम सुरक्षाकर्मियों ने विधायक को रोक लिया।
स्मृति चिह्न मंच पर ले जाने से मना कर दिया। विधायक ने सुरक्षाकर्मी से बातचीत कर स्मृति चिन्ह ले जाने की काफी कोशिश की। लेकिन वह असफल रहे। इसके बाद उन्होंने स्मृति चिह्न को अपने साथी को दिया और मंच पर चले गए। इसके कुछ समय बाद एक जनप्रतिनिधि का भतीजा पीतल का गदा लेकर मंच की ओर जा रहा था। उसे भी सुरक्षा कर्मी ने रोक कर वापस कर दिया। मंच पर केवल भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत ने भगवान श्रीराम सीता की प्रतिमा मुख्यमंत्री को भेंट दी।
विज्ञापन










दूर से आए बड़े वाहन कस्बा से बाहर खड़े कराए



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में शामिल होकर उन्हें सुनने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश दिखाई दिया। भोजपुर विधानसभा के अलावा अमृतपुर, कायमगंज, राजेपुर से भी कार्यकर्ता कार व अन्य साधनों से पहुंचे। पुलिस ने कार्यकर्ताओं के बड़े वाहनों को कस्बा के बाहर ही रोक दिया। आरपी डिग्री कॉलेज, जहानगंज रोड स्थित ककरैया गांव व नगला दाऊद स्थित नवीन मंडी समिति में कार आदि खड़े कराए गए। वहीं शनिवार को पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुख्यमंत्री की चुनावी जनसभा सम्पन्न हुई। इसके बावजूद सभास्थल में जेबकतरों का बोलबाला रहा। कई कार्यकर्ताओं की जेब से पर्स व रुपये पार हुए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें