फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद में खेल करने में फंसे सहकारी साधन समिति सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2018 में गेहूं की सरकारी खरीद में खेल करने में सहकारी समिति बहवलपुर के सचिव फंस गए हैं। उनके खिलाफ किसान ने अदालत में परिवाद दर्ज कराया है। इसमें भूमिहीन को किसान दर्शाकर गेहूं की खरीद करने की शिकायत पर उसका गेहूं गायब करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कंपिल थाना क्षेत्र के गांव बहवलपुर निवासी किसान धर्मवीर सिंह ने सहकारी साधन समिति बहवलपुर के सचिव शब्बीर खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को अदालत में अर्जी दायर की थी। इसमें आरोप लगाया कि वर्ष 2018 में गेहूं की सरकारी खरीद होने पर उसने 17 मई 2018 को करीब 58.58 क्विंटल गेहूं बेचने को सरकारी समिति के खरीद केंद्र पर तौल कराई थी।
जिसकी प्राप्ति रसीद भी मिली थी। खरीद रजिस्टर में उसका नाम दर्ज है। गेहूं खरीदने के बाद उसका भुगतान नहीं किया गया। केंद्र पर कम जोत वाले किसानों से गेहूं खरीद दिखाया गया। इन सभी के नाम रजिस्टर में अंकित किए गए हैं। रजिस्टर में अंकित विमल गुप्ता से 151 क्विंटल, सुबोध से 141 क्विंटल, दिनेश से 131 क्विंटल और वकरू से 137 क्विंटल विभिन्न तिथियों पर खरीद दिखाई गई। यह खरीदारी फर्जी तरीके से की गई।
विज्ञापन

इन लोगों के पास जमीन नहीं है। वह पूर्ण रूप से भूमिहीन हैं। इसकी शिकायत डीएम से की तो उसका गेहूं गायब कर दिया गया। इस संबंध में साधन सहकारी समिति अध्यक्ष से फोन पर वार्ता की तो उन्होंने गड़बड़ी करने की बात स्वीकार की। जिसकी रिकार्डिंग मोबाइल में है।
रिपोर्ट दर्ज कराने के अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिए, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की ई। अर्जी पर सुनवाई के बाद सीजेएम के आदेश पर सहकारी समिति सचिव के खिलाफ अदालत में परिवाद दर्ज किया गया। इसमें पीड़ित के बयान दर्ज किए जाने को 25 नवंबर की तारीख लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें