फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अपार आईडी बनाने में लापरवाही बरत रहा माध्यमिक शिक्षा विभाग

Sat, 25 Jan 2025 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कक्षा एक से लेकर इंटरमीडिएट तक के छात्रों की अपार आईडी बनाने में माध्यमिक शिक्षा विभाग लापरवाही बरत रहा है। अभी तक जनपद में महज 38 प्रतिशत छात्र-छात्राओं की ही अपार आईडी बन सकी है। विभागीय अधिकारियों का तर्क है कि आधारकार्ड त्रुटिहीन होने के चलते दिक्कतें आ रही हैं। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक ने नाराजगी देते हुए चेतावनी दी है कि जल्द से जल्द शत-प्रतिशत अपार आईडी विद्यार्थियों की नहीं बनीं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जनपद में माध्यमिक व बेसिक के विद्यालयों में कक्षा एक से 12 तक करीब 3.67 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। माध्यमिक विद्यालयों में करीब सवा लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। शासन के आदेश हैं कि कक्षा एक से 12 तक के छात्र-छात्राओं की अपार आईडी शत-प्रतिशत बना ली जाए, लेकिन माध्यमिक शिक्षा विभाग लापरवाही बरत रहा है। अभी तक सिर्फ 28 प्रतिशत छात्र-छात्राओं की ही आईडी बन पाई हैं। यह हाल तब है, जब बीते दिनों डीआईओएस ने सख्त निर्देश दिए थे कि अपार आईडी बनाने में तेजी लाई जाए। विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों का तर्क है कि अपार आईडी बनाने में वेबसाइट गड़बड़ कर रही है। वहीं लगभग 30 प्रतिशत छात्रों के आधारकार्ड विद्यालय के अभिलेखों से मैच नहीं कर करे हैं। यानी टीसी में दूसरा नाम पड़ा व आधारकार्ड में दूसरा नाम अंकित है। इस वजह से भी दिक्कत आ रही है। अपार आईडी बनाने की अंतिम तिथि पांच फरवरी है। अब देखना यह है कि दस दिन में माध्यमिक विद्यालय कैसे अपार आईडी बना पाएंगे। गौरतलब है कि जनपद में 271 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं।


अपार आईडी रोकेगी फर्जीवाड़ा
अपार आईडी में छात्रों का नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, पूरा पता, आधार नंबर, स्कूल का नाम, यू-डायस कोड, कक्षा, गांव का नाम, तहसील, एसआर नंबर सहित अन्य सभी तमाम जानकारियां होंगी। विद्यार्थियों को एक यूनिक आईडी नंबर मिलेगा, जिसे पोर्टल पर डालने के बाद उसकी पूरी कुंडली खुल जाएगी। यह आईडी जीवन भर छात्र के काम आएगी। नौकरियों में इंटर तक का सत्यापन छात्र का पोर्टल पर ही कर लिया जाएगा। अपार आईडी से फर्जीवाड़ा पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन




-
प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि छात्र-छात्राओं की अपार आईडी पांच फरवरी से पहले शत-प्रतिशत बना ली जाएं। लापरवाही बरतने वाले प्रधानाचार्यों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - नरेंद्र पाल सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें