फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एसडीएम ने सरकारी भूमि पर दुकान का निर्माण कार्य रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। तहसील रोड पर रात के अंधेरे में चल रहे निर्माण कार्य रोकने गए राजस्व कर्मियों से नोकझोंक हो गई। एसडीएम यदुवंश कुमार ने खुद मौके पर जाकर निर्माण कार्य रुकवाया। निर्माण कार्य करवा रहे लोगों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


तहसील रोड पर पोस्टऑफिस के पास गांव पपड़ी मिलकिया के कुछ लोग बुधवार देर शाम दुकान का निर्माण करा रहे थे। एसडीएम के निर्देश पर राजस्व कर्मियों ने निर्माण कार्य रोकने के लिए कहा। इस पर निर्माण कर रहे लोग राजस्व कर्मियों से भिड़ गए। इसके बाद एसडीएम यदुवंश कुमार वहां खुद पहुंच गए। एसडीएम ने काम कर रहे मजूदरों और निर्माण करा रहे व्यक्ति को चौकी पुलिस के हवाले कर दिया।
एसडीएम ने बताया कि यह जमीन राजस्व अभिलेखों में मदरसे के नाम दर्ज है, जिसकी देखरेख परगना मजिस्ट्रेट करेंगे। फिलहाल निर्माण कार्य रोक दिया गया है। अभिलेखों का अवलोकन किया जा रहा है। सरकारी भूमि पर निर्माण करने वालों को नोटिस दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी प्रभारी वीएस तिवारी ने बताया कि दुकान बनाने वाले लोगों को चौकी लाया गया था। फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें