फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में गंदगी देख एसडीएम ने जताई नाराजगी

Thu, 17 Dec 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। सीएचसी के निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने गंदगी देख नाराजगी जताई। उन्हाेंने अधीक्षक को साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और मरीजों को दवाएं सीएचसी से ही देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


एसडीएम अजीत कुमार सिंह ने गुरुवार को सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सीएचसी में गंदगी देख नाराजगी जताते हुए अधीक्षक राजीव शाक्य से सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों के आवासों के आस पास फैली गंदगी और चोक पड़े पाइपों को सही कराने के लिए कहा।

एसडीएम ने एक महिला को बाजार से दवाएं लाते देख रोक कर पूछा तो उसने बताया कि डाक्टर ने बाजार से दवाएं लाने के लिए पर्चा लिखा था। इस पर एसडीएम ने अधीक्षक से मरीजों को अधिकांश दवाएं सीएचसी से उपलब्ध कराने और बाहर की दवाएं न लिखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने खड़े होकर रैनबसेरा की सफाई कराने के निर्देश दिए। रैन बसेरा में तीमारदारों के लेटने बैठने की व्यवस्था नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें