फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सीएचसी के निरीक्षण में एसडीएम को दो कर्मचारी गैरहाजिर मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। सीएचसी के औचक निरीक्षण में एसडीएम को दो कर्मचारी गैरहाजिर मिले। उन्होंने चिकित्साधीक्षक को अस्पताल परिसर में बेहतर साफ-सफाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह एसडीएम यदुवंश कुमार सीएचसी में निरीक्षण करने पहुंचे। अस्पताल की इमरजेंसी में चार मरीज भर्ती मिले। इन मरीजों का डॉ. अमरेश कुमार की देखरेख में इलाज चल रहा था। दवाओं की उपलब्धता ठीक मिली। ओपीडी में डॉ. नदीम इकबाल मरीज देखते मिले। महिला डॉक्टर मधु अग्रवाल भी मौजूद मिलीं। साफ-सफाई में कमी नजर आने पर उसे और बेहतर करने के निर्देश दिए।
चिकित्साधीक्षक डॉ. शोभित कुमार ने कहा कि यहां सिर्फ एक ही सफाई कर्मचारी है। एसडीएम ने अतिरिक्त सफाई कर्मी की व्यवस्था करने के लिए कहा। उपस्थित रजिस्टर देखा तो 18 नियमित कर्मचारियों में से कर्मचारी प्रवीना सक्सेना व 32 संविदा कर्मियों में लिपिक सौरभ सिंह गैरहाजिर मिले। गैरहाजिर कर्मचारियों पर कार्रवाई करने को कहा। एसडीम ने बताया कि निरीक्षण में कोई विशेष कमी नहीं मिली। दो कर्मचारी अनुपस्थित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें