फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सवारियां बैठाने के विवाद में रोडवेज बसों के स्टाफ में हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। देहरादून जा रही एक एसी और साधारण बस के स्टाफ में सवारियों को बैठाने को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ी तो हाथापाई हो गई। हालांकि कुछ लोगों ने बीच में पड़कर मामला शांत कराया। एआरएम ने समझा बुझाकर दोनों पक्षों को गंतव्य की ओर रवाना किया।
विज्ञापन

कानपुर के विकासनगर डिपो की एक एसी बस शाम करीब छह बजे देहरादून जाने के लिए बस अड्डे पर पहुंची। उसी समय उरई डिपो की सामान्य बस भी देहरादून जाने के लिए खड़ी थीं। जब कुछ सवारियां पहुंचीं, तो दोनों बसें के चालक-परिचालक अपनी बस में बैठाने के लिए कहने लगे।
साधारण बस के परिचालक ने कम किराया होने की बात कहकर सवारियों को बैठाने का प्रयास किया, तो एसी बस का स्टाफ गुस्सा गया। विवाद यहां तक बढ़ा कि हाथापाई होने लगी। कुछ लोगों ने दोनों पक्षों को अलग किया। वहां मौजूद एआरएम अरविंद कुमार मिश्र ने दोनों पक्षों के स्टाफ को बुलाकर समझा बुझाकर शांति से सवारियों को ले जाने के निर्देश दिए। इसके बाद बसें देहरादून के लिए रवाना हो सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें