फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बीएससी नर्सिंग के छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बीएससी नर्सिंग के छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। छात्र का शव ट्रैक के पास पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके पर टूटा मोबाइल, ब्लूटूथ भी मिला।
विज्ञापन

जनपद इटावा कोतवाली सदर लक्ष्मण वाटिका भरतनाथ निवासी अभिषेक शाक्य(23) मामा के बेटे प्रांशु के साथ फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के जिला जेल चौराहे के पास जनता स्कूल के सामने गली में रह रहा था। वह मेजर एसडी सिंह मेडिकल कॉलेज बघार में बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रहा था।
बुधवार को अभिषेक लोहिया अस्पताल में प्रशिक्षण ड्यूटी करने आया था। शाम को घर पहुंच गया। रात को अभिषेक ने प्रांशु के साथ खाना खाया और सोने चला गया। गुरुवार सुबह ठाकुरद्वारा मंदिर नवदिया के पीछे रेलवे ट्रैक के पास अभिषेक का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन

पास में ही उसका टूटा हुआ मोबाइल, ब्लूटूथ पड़ा था। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच की। उसी दौरान प्रांशु भी मौके पर पहुंच गया। प्रांशु ने बताया कि अभिषेक रात में किस समय घर से निकल आया, उसकी जानकारी नहीं हुई। पुलिस ने शव को लोहिया अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचा दिया।
सूचना पर पिता प्रमोद कुमार, मां संगीता, भाई गुलशन, बहन प्रिया सहित परिजन लोहिया अस्पताल पहुंचे। कॉलेज की छात्र-छात्राएं भी वहां पहुंच गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल हरिश्याम सिंह ने बताया कि छात्र ने रात में किसी समय ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी है।
छात्र ने आखिरी बार मोबाइल पर किससे की बात
छात्र अभिषेक ने मोबाइल तोड़ दिया या दुर्घटना के दौरान मोबाइल गिरकर टूट गया। छात्र ने आखिरी बार किससे मोबाइल पर बात की थी। पुलिस सर्विलांस से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है। कहीं प्रेम प्रसंग में छात्र ने आत्महत्या तो नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें