फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसी किशोरी को इलाज के लिए दिल्ली ले गई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दुष्कर्म के आरोपी की धमकी से परेशान होकर खुद को आग लगाने वाली किशोरी को इलाज के लिए पुलिस दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल लेकर गई है।
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने चार टीमें लगाई हैं। एसपी खुद भी किशोरी का बेहतर इलाज कराने के लिए दिल्ली जाने की तैयारी में हैं।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र की चौकी सरह के एक गांव निवासी ग्रामीण की 16 वर्षीय पुत्री को 20 माह पहले शिवओम उर्फ शिवम व आदेश घर से लेकर चले गए थे।
दूसरे दिन किशोरी बेहोशी अवस्था में खेत में मिली थी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर किशोरी के साथ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया था।
जमानत पर छूटने के बाद शिवओम किशोरी से शादी करने का दबाव बना रहा था। उसने किशोरी को धमकी दी थी कि वह उसकी शादी नहीं होने देगा।
इससे परेशान होकर चार नवंबर को किशोरी ने खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली थी। प्रधान के पति ने चौकी इंचार्ज सरह को सूचना दी।
इसके बाद भी पुलिस जांच करने नहीं गई। किशोरी को लोहिया अस्पताल से सैफई रेफर किया गया। वहां सही से इलाज न होने पर परिजन ने किशोरी को नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी के पिता ने 15 नवंबर को शिवओम व गांव अंकित के खिलाफ पुत्री को आत्महत्या के उकसाने के संबंध में एसपी को प्रार्थना पत्र दिया।
दूसरे दिन पुलिस ने शिवओम उर्फ शिवम व अंकित के लिए मुकदमा दर्ज कर लिया। पिता किशोरी को रुपये के अभाव में नर्सिंग होम से बुधवार को छुट्टी कराकर घर ले गए।
इसकी जानकारी पर एसपी अशोक कुमार मीणा, सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह व कोतवाल सचिन कुमार सिंह किशोरी के घर पहुंचे। घटना स्थल का निरीक्षण किया।
एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ सिटी के साथ एएलएस एंबुलेंस से किशोरी को दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल भेज दिया।
एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि वह खुद दिल्ली जा रहे हैं। वहां किशोरी के इलाज के लिए डॉक्टरों से बात हो गई है।
उसका बेहतर इलाज कराया जाएगा।
घटना के बाद पिता ने चौकी पर सूचना नहीं दी थी।
जानकारी होने पर पुलिस कर्मी जांच करने घटना स्थल गए थे।
तब किशोरी की मां ने ऐसा कोई आरोप नहीं लगाया था।
तहरीर देने के तुरंत बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें