फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से छात्रा की मौत, बहन झुलसी

Sun, 09 Jul 2017 11:57 PM IST
farrukhabad
विज्ञापन
खुशबू का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शमसाबाद। दोपहर बाद रविवार को हुई मूसलाधार बारिश में बिजली गिरने से एक छात्रा की मौत हो गई और उसकी चचेरी बहन गंभीर रूप से झुलस गई। तहसीलदार और थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से हादसे के बारे में जाना।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव कुइंयासंत में खुशीराम के घर में छत पर तेज बारिश में बच्चे नहा रहे थे। उसी समय खुशबू (14) बच्चों को नीचे लाने के लिए छत पर चढ़ी। उसके छत पर चढ़ते ही तेज आवाज से बिजली गिरी और खुशबू और उसकी चचेरी बहन पारुल (8) पुत्री अनिल कुमार झुलस गईं। परिजन इनको अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने खुशबू को मृत घोषित कर दिया।

खुशीराम ने बताया कि बेटी फैजबाग के एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ती थी। मोहल्ले के बच्चे घर में हुए एक कार्यक्रम की वजह से घर पर थे, जो बारिश में नहाने लगे थे। तहसीलदार कायमगंज गजेंद्र सिंह और थानाध्यक्ष वीरपाल सिंह तोमर ने बच्ची के घर जाकर परिजनों से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें