फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में छात्रा ने खाया जहर

Sat, 02 Jan 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। संदिग्ध हालात में कक्षा दस की छात्रा ने स्कूल में जहर खा आत्महत्या का प्रयास किया। हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


थाना मऊदरवाजा के गांव बुढ़नपुर निवासी शिवांगी पुत्री बलराम हथियापुर स्थित अहिल्याबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यायल में हाईस्कूल में पढ़ रही है। शनिवार को अपनी सहेलियों के साथ स्कूल गई थी। दोपहर को छात्रा ने स्कूल में जहर खा लिया। छात्रा को जहर खाते हुए उसकी सहेली ने देख लिया। सहेली ने इसकी जानकारी स्कूल के स्टाफ को दी। छात्रा के जहर खा लेने की सूचना पर स्कूल में हड़कंप मच गया।

स्कूल स्टाफ ने इसकी सूचना छात्रा के परिजनों को दी। शिवांगी को चचेरे भाई राहुल ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। डा. योगेंद्र सिंह ने बताया कि परिवार के लोग नशीली गोलियां खाने की बात बता रहे थे। फिलहाल छात्रा को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


उधर, स्कूल के प्रधानाचार्य वियजपाल ने बताया कि छात्रा उनके यहां कक्षा आठ से पढ़ रही है। सहेलियों ने दूसरे घंटे में आकर जानकारी दी। इस पर छात्रा के परिजनों को फोन कर उनके साथ घर भिजवा दिया था। छात्रा की सहेलियां कह रही थीं कि शिवांगी ने कुछ खाया है, खाने के बारे में वह नहीं बता र्पाइं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें