जहानगंज। खाद की 50 बोरी खेत में फेंककर स्कूल संचालक भाग निकला। पुलिस ने खाद को कब्जे में लिया है। खाद के नकली होने की आशंका जताई जा रही है।
मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव मॉडल शंकरपुर निवासी एक स्कूल संचालक की जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव भरतामऊ में परचून की दुकान है। संचालक ने स्कूल के कमरे में गोदाम बना रखा है। इधर खाद को अधिक दाम में बेचे का स्थानीय लोगों ने विरोध किया।
राजकिशोर गुप्ता ने मोहम्मदाबाद पुलिस को सूचना दी। उसने बताया कि स्कूल संचालक कार्रवाई के डर से ट्रैक्टर-ट्रॉली में खाद लाकर खेत में फेंक गया। पुलिस ने न पहुंचने पर उसने एसपी को सूचना दी। एसपी के निर्देश पर पुलिस खाद को थाने ले आई है।
जिला कृषि अधिकारी ब्रजेश कुुमार सिंह ने बताया कि कर्मचारी को मौके पर भेजा है। खाद का नमूना लेकर जांच कराई जाएगी। नमूना फेल होने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।