फर्रुखाबाद। निरीक्षण करने गए प्रभारी डीसी निर्माण को विद्यालय गेट पर ताला लटका मिला। कोई भी शिक्षक और शिक्षामित्र नहीं आया था। करीब आधा घंटे बाद पहुंचे शिक्षामित्र ने स्कूल का ताला खोला। प्रभारी डीसी को अतिरिक्त कक्ष का निर्माण भी अधूरा मिला।
शमसाबाद के प्राथमिक विद्यालय बांसखेड़ा में एक अतिरिक्त कक्ष का निर्माण शुरू है। शुक्रवार को प्रभारी डीसी जितेंद्र कुमार सुबह यहां निरीक्षण करने पहुंचे। अतिरिक्त कक्ष के निर्माण की स्थिति देखी। करीब दो घंटे बाद शिक्षक विद्यालय पहुंचे। प्रभारी डीसी ने बताया कि अतिरिक्त कक्ष में दरवाजे लगने हैं और लिंटर पड़ा है।
उसका काम चल रहा है। विद्यालय 8.10 बजे बंद मिला। प्रधानाध्यापक व दो शिक्षक साढ़े नौ बजे के बाद स्कूल पहुंचे थे। इसकी रिपोर्ट बीएसए को दी गई है।