फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल प्रवेश के लिए 10 जून तक आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के तहत प्राइवेट स्कूलों में कक्षा एक में बच्चे का दाखिला कराने के लिए आवेदन करने की द्वितीय चरण की तिथि बढ़ा दी गई है। अब 10 जून तक आवेदन होगा। 15 जून को लाटरी निकाली जाएगी।
विज्ञापन

निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा के तहत प्राइवेट स्कूलों में कक्षा एक में 25 प्रतिशत सीटों पर गरीब बच्चों को दाखिला कराने का नियम है। बच्चों के दाखिले के लिए तीन चरणों में आवेदन लेने और लाटरी खोलने के आदेश आए थे। दूसरे चरण के तहत 23 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि थी। 28 अप्रैल को लाटरी खोली जानी थी।
विज्ञापन

कोविड-19 को लेकर स्कूल शिक्षा महानिदेशक ने दूसरे चरण के तहत आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी है। अब 10 जून तक आवेदन होंगे और 15 जून को लाटरी खोली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें