फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: छह केंद्रों पर होगी स्कॉलरशिप परीक्षा

Mon, 06 Oct 2025 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एजूकेशनल मूवमेंट सोसायटी की ओर से होने वाली सर सय्यद अहमद खान स्कॉलरशिप परीक्षा नौ नवंबर को कराई जाएगी। फतेहगढ़ स्थित सोसायटी अध्यक्ष डॉ. अनवार खान के आवास पर रविवार शाम बैठक हुई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्कॉलरशिप परीक्षा नौ नवंबर को सुबह 11 बजे से छह परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 अक्तूबर है। सचिव सय्यद रिजवान अली ने बताया कि सोसाइटी हर वर्ष 50 बच्चों को स्कॉलरशिप देती है। परीक्षा फर्रुखाबाद, फतेहगढ़, कमालगंज, जरारी, कायमगंज व मोहम्मदाबाद में होगी।
परीक्षा के फार्म मिलने व जमा करने के लिए सोसायटी ने जरारी में मदरसा जफरूल इस्लाम, कमालगंज में स्टार एग्रो सेंटर, फतेहगढ़ में इस्लामिया स्कूल हाथीखाना, रहमानी गर्ल्स इंटर कॉलेज, शमसाबाद में मुफ़्ती ज़फ़र क़ासमी, कायमगंज सुल्तान आलम मेमोरियल पब्लिक स्कूल अधिकृत किया है।
विज्ञापन

बैठक में नसर ख़ालिक़ एडवोकेट, अनवर जमाल सिद्दीकी एडवोकेट, सुहेल अहमद फारुकी एडवोकेट, असलम अब्बासी, सलीम अहमद, खालिद रऊफ, तसब्बर हुसैन, खुर्शीद अहमद आलम, अंसार सिद्दीकी, जुबैर खान, रहबर सिद्दीकी, तौसीफ़ अली एडवोकेट आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें