फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बंदरों के हमले से डरी किशोरी दोमंजिल से गिरकर घायल

विज्ञापन
फोटो-13 अस्पताल में भर्ती घायल ओमनी। संवाद
विज्ञापन
कमालगंज। घर की छत पर सुखाने के लिए कपड़े डालने गई किशोरी पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। भागने के दौरान पैर फिसलने से किशोरी दो मंजिल से नीचे गिर गई। हादसे में घायल को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां हालत में सुधार न होने पर उसे लोहिया अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव रामपुर मांझगांव निवासी मनोज कुमार की 14 वर्षीय पुत्री ओमनी सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे घर की छत पर कपड़े डालने गई थी। इसी दौरान वहां पहुंचे बंदरों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया।किशोरी खुद को बचाने के लिए दौड़ी तो पैर फिसल जाने से वह छत से नीचे गिर पड़ी। दो मंजिल से जमीन पर गिरने से किशोरी घायल हो गई। चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंच गए।
पिता मनोज व मां पूनम एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। यहां चिकित्सक ने उसका उपचार किया। अंदरूनी चोट होने से युवती को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मनोज ने बताया कि गांव में बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। कई लोगों पर बंदर हमला कर चुके हैं। एंबुलेंस को सूचना देने के बाद वह काफी लेट पहुंची। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें