फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: टप्पेबाजों ने मोबाइल व 7500 रुपये किए पार

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। पुलिस चौकी के निकट स्थित बैंक के बाहर से युवक का पर्स व मोबाइल पार हो गया। पर्स में करीब 75 सौ रुपये रखे थे। खोजबीन के बावजूद पर्स न मिलने पर दूसरे दिन पीड़ित ने थाने पहुंचकर लिखित सूचना दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव चंदनपुर निवासी संजीव कुमार सोमवार दोपहर करीब तीन बजे भोजपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में रुपये जमा करने गया था। रुपये जमा करने के बाद वह बाहर आया। पर्स व मोबाइल बाइक की सीट पर रखकर पर्ची देखने लगा। इसी दौरान टप्पेबाज युवक ने उसका पर्स व मोबाइल पार कर दिया। पर्स में करीब 75 सौ रुपये थे। काफी खोजबीन करने के बावजूद कोई पता नहीं चला। पीड़ित ने बैंक में जाकर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। बाहर जेसीबी मशीन खड़ी होने से टप्पेबाज नहीं दिखे। बता दें कि घटनास्थल के पास में ही पुलिस चौकी है। ऐसे में टप्पेबाजी की घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि घटना के संबंध में जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें