फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल उपकरणों की खरीद में करोड़ों के घोटाले का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल उपकरणों की खरीद में करोड़ों का घोटाला
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। कोरोना महामारी के दौरान स्वास्थ्य विभाग में हुई मेडिकल उपकरणों की खरीद में करोड़ों का घोटाला होने का आरोप लगाया गया है। आम आदमी पार्टी की ओर से मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सीबीआई से खरीद की जांच कराने की मांग की गई है।
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा, महासचिव राजगौरव पांडेय के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ता दोपहर में कलक्ट्रेट पहुुंचे। उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

इसमें कहा कि कोरोना की दो लहरों में लाखों लोगों ने अपनों को खोया। ऑक्सीजन, बेड व इलाज के नाम पर सरकारी अव्यवस्था व असंवेदनशीलता खुलकर सामने आ गई। अब तीसरी लहर की आशंका में अस्पताल तैयार करने के लिए कहा गया है। प्रदेश में तैयारी के नाम पर घोटाला हो रहा है।
शासनादेश में ही खरीद के लिए टेंडर की बाध्यता समाप्त कर चहेती कंपनियों से खरीद का इशारा किया गया है। इससे उपकरणों को अधिक कीमत पर खरीदा जा रहा है।
ब्लैक लिस्टेड कंपनी से जो वेंटीलेेटर 17 से 22 लाख रुपये में खरीदे जा रहे हैं उसी मॉडल के वेंटीलेटर मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार 11 लाख में खरीद रही है। उन्होंने घोटाला करने वाले अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने, पूरे प्रकरण की सीबीआई से जांच कराने, महामारी से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों को विशेषज्ञों व ईमानदार अधिकारियों की टीम के हवाले करने की मांग की है।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने घोटाला के खिलाफ आंदोलन करने की भी चेतावनी दी। रामगोपाल वर्मा, राजेंद्र कुमार जाटव, जुगल किशोर दीक्षित, रवीसागर, रामचरन राजपूत, रजत मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें