एलवाई डिग्री कालेज में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। बाल विकास विभाग की ओर से जगह-जगह नुक्कड़ नाटक कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया। कलाकारों ने एलवाई डिग्री कालेज में चल रहे संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान नुक्कड़ नाटक कर संदेश दिया।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ कार्यक्रम के अंतर्गत दिल्ली के कलाकारों ने मंगलवार को पुल गालिब तिराहा, कंपिल, फैजबाग, शासमबाद, हथियापुर व संपूर्ण दिवस के दौरान एलवाई डिग्री कालेज में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया।
यह देख वहां छात्राओं व फरियादियों की भीड़ जमा हो गई। कलाकारों ने नाटक के जरिये कन्या भ्रूण हत्या, दहेज हत्या, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ और दुष्कर्म जैसी घटनाओं का कटाक्ष करते हुए लोगों को जागरूक किया। साथ ही बेटियों को बेटों की तरह समान शिक्षित करने की अपील की। टीम लीडर उमेश दीक्षित, राजू भट्ट, विजय पवार, आशीष माहेश्वरी, निशा उपाध्याय, मोनिका गौर आदि कलाकारों ने नाटक पेश किया।