फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओजी ने आरोपियों की तलाश में शाहजहांपुर में मारी दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्वजीत हत्याकांड : आरोपियों की तलाश में एसओजी ने शाहजहांपुर में दी दबिश
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। सर्वजीत हत्याकांड में आरोपियों की तलाश में एसओजी ने जनपद शाहजहांपुर के कई इलाकों में ताबड़तोड़ दबिशें दीं। सर्विलांस के जरिए कई संदिग्धों के मोबाइल नंबर पकड़ में आए है। खुलासे के लिए एसओजी अब तक कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है।
राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव महमदपुर गढ़िया निवासी सर्वजीत यादव का शव 3 दिसंबर 2020 को फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला नेकपुर कला के ओवरब्रिज पर पड़ा मिला था। गांव बिजाधरपुर निवासी प्रियम ने अज्ञात के खिलाफ सर्वजीत की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पोस्टमार्टम में सर्वजीत की गोली मारकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। जनपद मैनपुरी से सर्वजीत पर 25 हजार का इनाम घोषित था। वह मैनपुरी के भाजपा नेता शिवम चौहान के गनर सिपाही हरवेंद्र यादव की हत्या में वांछित चल रहा था।
विज्ञापन

एसपी अशोक कुमार मीणा ने सर्वजीत हत्याकांड के खुलासे के लिए सीओ सिटी की अगुवाई में एसओजी, फतेहगढ़ कोतवाल, सर्विलांस की टीम को लगाया था। खुलासे में जुटी पुलिस ने 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले और 50 से अधिक लोगों से पूछताछ की, लेकिन नतीजा सिफर रहा।
विज्ञापन

घटनास्थल पर रेंज में आए मोबाइल नंबर की सूची बनाकर संदिग्ध नबंरों की तलाश की गई। इसमें सर्विलांस टीम को कई नंबर संदिग्ध मिले। उनको लिसनिंग पर लगाकर सुना गया। इसके बाद एसओजी टीम ने शनिवार को जनपद शाहजहांपुर के कई इलाकों में दबिशें दीं। टीम वहीं डेरा डाले हुए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें