डीआईजी ने मंगलवार को शहर कोतवाली में व्यापारियों से मुलाकात की। इनके साथ
बैठक में व्यापारी नेताओं ने सराफा दुकानों से चोरी में कोई कार्रवाई न
होने की शिकायत की। इस पर डीआईजी ने सर्राफों को ही इसका जिम्मेदार बताया।
उन्होंने कहा कि सर्राफ ही चोरी क ा माल खरीदकर गला देते हैं। इससे
बरामदगी नहीं हो पाती।
डीआईजी निलाब्जो चौधरी मंगलवार सुबह शहर कोतवाली
पहुंचे। यहां व्यापार मंडल मिश्रा गुट के प्रांतीय मंत्री अरुण प्रकाश
तिवारी ददुआ, जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा बॉबी, नगर अध्यक्ष मोहम्मद इकलाख
खां, कंछल गुट के जिलाध्यक्ष चौधरी इस्लाम शमसी, व्यापारी नेता मनोज
मिश्रा, मोहम्मद नाजिम शमसी, राशिद जमाल सिद्दीकी के साथ उन्होंने बैठक की।
व्यापारियों की
समस्याएं सुनीं। इस दौरान व्यापारी नेता मनोज मिश्रा ने
बताया कि मोहल्ला महादेव प्रसाद स्ट्रीट निवासी अंकित बाजपेई की मऊदरवाजा
थाने के निकट सराफा की दुकान है। करीब 6 महीने पहले चोरों ने दुकान का शटर
उचका कर लाखों के जेवर चोरी कर लिए थे। व्यापारियों के दबाव पर पुलिस ने
रिपोर्ट दर्ज कर ली लेकिन अभी तक खुलासा नहीं हो पाया। इसमें पुलिस ने
एफआर लगा दी। इस पर डीआईजी ने ददुआ से कहा कि सराफा दुकान में चोरी के जेवर
सराफा दुकानदार ही खरीद लेते हैं।
वह इन्हें गला देते हैं। इससे इनकी
बरामदगी नहीं हो पाती है। कहा कि खरीदे गए माल को कम से कम एक महीने तक
सुरक्षित रखना चाहिए। इससे पकड़े गए चोरों से माल की बरामदगी हो सके ।
डीआईजी ने दुकानदारों के साथ बैठक कर इस पर निर्णय लेने को कहा। इसके साथ
ही मोहल्ला मदारवाड़ी निवासी महेशचंद्र गुप्ता ने बताया कि भतीजा अभिषेक
काफी समय से लापता है। उसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला। इस पर डीआईजी ने
एसपी से विजय यादव से नाराजगी जाहिर की।