फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: संस्कृत गीत में प्रारब्ध का डंका, राज्य स्तर के लिए चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान, लखनऊ की ओर से आयोजित संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में जिले के प्रारब्ध द्विवेदी ने मंडल स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया। बुधवार को कानपुर के बिठूर स्थित सुधांशु जी आश्रम में हुई मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में उन्होंने संस्कृत गीत प्रतियोगिता में यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन

प्रारब्ध द्विवेदी सेंट लॉरेंस पब्लिक स्कूल के छात्र हैं। इससे पहले नौ सितंबर को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज श्यामनगर में हुई जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में उन्होंने संस्कृत गीत में बेहतर प्रदर्शन कर मंडल स्तर के लिए स्थान बनाया था। जनपद स्तर पर संस्कृत गीत और संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताएं हुई थीं। दोनों प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को मंडल स्तर पर भेजा गया था।

मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रारब्ध ने अपने संस्कृत गायन से निर्णायकों को प्रभावित करते हुए पहला स्थान हासिल किया। अब उन्हें राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा। उनकी सफलता पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों, अभिभावकों और संस्कृत प्रेमियों ने खुशी जताई।
विज्ञापन

जनपद संयोजिका डॉ. दिव्या शुक्ला ने प्रारब्ध को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि संस्कृत प्रतिभा खोज जैसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में संस्कृत भाषा, साहित्य और भारतीय संस्कृति के प्रति रुचि बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें