फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कार्रवाई न होने पर सफाईकर्मियों का एसओ के खिलाफ धरना

विज्ञापन
फोटो-40 कंपिल थाने के सामने धरने पर बैठे सफाई कर्मी। संवाद
विज्ञापन
कंपिल। सफाईकर्मी से मारपीट के मामले में पांच दिन तक प्राथमिकी दर्ज न होने से नाराज नगर पंचायत के सफाई कर्मियों ने शनिवार को थाने के सामने एसओ नितिन चौधरी के खिलाफ धरना दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। दोपहर बाद आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने पर धरना समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत के सफाई नायक मुईन खां 28 सितंबर की सुबह कहारन टोला में सफाई करवाने गए थे। गली से कूड़ा उठाने को लेकर मोहल्ला निवासी गुलशन और उसके पिता अजय ने विरोध करते हुए गालीगलौज की। विरोध करने पर मारपीट की और ईंट-पत्थर फेंके, जिससे मुईन घायल हो गए। उन्होंने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पांच दिन बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं होने से नाराज सफाई कर्मी शनिवार को नगर पंचायत गेट के सामने धरने पर बैठ गए। धरने के दौरान नगर की सफाई व्यवस्था भी प्रभावित रही। मामला बढ़ने पर पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र गुलशन और अजय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। इसके बाद सफाईकर्मियों ने धरना समाप्त कर दिया। सीओ अजय वर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें