फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय मशाल को सलामी देकर शहीद के परिजनों को किया सम्मानित

विज्ञापन
फतेहगढ़ स्थित राजपूत रेजिमेंट सेंटर के करियप्पा मैदान विक्ट्री मशाल को सलामी देते ब्रिगेडियर आ? - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
विजय मशाल को सलामी देकर शहीद के परिजनों का सम्मान
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। ब्रिगेडियर सहित अन्य सैन्य अधिकारियों ने विजय मशाल को सलामी देकर शहीद के परिजनों को सम्मान पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया। सेना के ग्राउंड में एनसीसी कैडेट्स ने भारत पाकिस्तान के युद्ध का मंचन किया। पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
फतेहगढ़ स्थित सेना के करियप्पा ग्राउंड में शनिवार को शहीद स्थल पर स्थापित विजय मशाल को राजपूत रेजिमेंट सेंटर के ब्रिगेडियर इंद्र मोहन सिंह परमार, कर्नल राजीव नेगी सहित अन्य सैन्य अधिकारियों व सैनिकों ने सलामी दी। ब्रिगेडियर ने 1971 में सेना का पराक्रम बताकर शहीदों को नमन किया। एनसीसी के कैडे्टस ने भारत पाकिस्तान युद्ध की घटनाओं का नाटक के माध्यम से प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ब्रिगेडियर ने पेटिंग प्रतियोगिता में उच्चतर माध्यमिक स्कूल कैंट की छात्रा मुस्कान, पूजा, तनीषा को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिया। एसपी अशोक कुमार मीणा ने एनसीसी कैडेट शिवानी, राधा यादव, प्रगति व अधिशासी अधिकारी कैंट आकांक्षा तिवारी ने आर्मी पब्लिक स्कूल की छात्रा लवी, लवलीन, दृष्टि को पुरस्कार प्रदान किया।
डीएम मानवेंद्र सिंह ने केंद्रीय विद्यालय की छात्रा अस्मिता, आर्यमन, वरुण को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिए। भारत माता के जयकारे लगाकर विजय मशाल को लेकर सेना के अधिकारी जनपद शाहजहांपुर के गांव नौगवां निवासी शहीद महावीर चक्र विजेता लांस नायक दृगपाल के घर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

शहीद के भाई वीरपाल सिंह, मुनेश्वर सिंह सहित गांव के निवर्तमान प्रधान ने विजय मशाल को सलामी देकर शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। कर्नल एसएस विरदी, मेजर पंकज सिंह, अर्जुन सिंह, उमेश सिंह ने प्रधानमंत्री के हस्ताक्षर का सम्मान पत्र व उपहार शहीद के परिजनों को दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें