शहर के मोहल्ला नुनहाई में घरों को सैनीटिइज करते कांग्रेसी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कोरोना महामारी पर नियंत्रण के लिए युवा कांग्रेस कमेटी मेरा शहर, मेेरी जिम्मेदारी कार्यक्रम चला रही है। इसके तहत रविवार को युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुुभम तिवारी ने मोहल्ला नुनहाई कटरा, पल्ला, आढ़तियान, नाला सिम्त शुमाल, महादेव प्रसाद स्ट्रीट, कुचिया, तिकोना मंडी आदि क्षेत्र को सैनिटाइज किया गया।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद व उनकी पत्नी पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद ने जाकिर हुसैन ट्रस्ट से दवा उपलब्ध कराई।
कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर खुद मशीन चलाकर मोहल्लों को सैनिटाइज किया। इस दौरान वरुण त्रिपाठी, अर्जुन शर्मा, इमरान अंसारी, सलमान अली, जीतू आदि मौजूद रहे।