फर्रुखाबाद। ऊं साईं श्रीविग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत ऊं साईं उपवन मंदिर से धूमधाम से साईं पालकी यात्रा निकली। डीजे की धुनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे।
गुरुवार को अंगूरीबाग स्थित ऊं साईं उपवन मंदिर में चल रहे ऊं साईं श्रीविग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शिरडी से आए आचार्य इंद्रनारायण झा, राम झा, विक्रम झा, गौरीकांत झा, शशिकांत झा और पतंजलि मिश्र ने साईं बाबा की मूर्ति का पूजन-अर्चन कर पालकी में विराजमान किया।
अध्यक्ष पंकज मिश्र, संरक्षक सुरेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष प्रशांत सक्सेना और मंत्री राजेश कुमार शुक्ल ने पालकी उठाई। यात्रा में बज रहे डीजे की धुनों पर भक्तों ने नृत्य किया। यात्रा गंगा दरवाजा, अंगूरीबाग, साहबगंज चौराहा, सुतहट्टी, घुमना, चौक, लोहाई रोड, नाला मछरट्टा, नखास चौकी और जटवारा जदीद से होती हुई वापस ऊं साईं मंदिर पहुंची। यात्रा समापन के बाद साईं बाबा की आरती उतारी गई।
इसके बाद प्रसाद का वितरण हुआ। इस अवसर पर उप मंत्री प्रखर मिश्र, कोषाध्यक्ष ब्रजराज सिंह, अंकेक्षक विद्यानंद आर्य, अमित कुमार, उमा चौहान, सुनील चतुर्वेदी, सत्यनारायण मिश्र, हरनाम सिंह, ओमप्रकाश सिंह, विकास सक्सेना, कुलदीप सक्सेना, वेदराम, रमन कटियार, अरुण मिश्र, अनुराग दुबे जानी, सुनील पांडेय, रहे।