फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कम नंबर आने से दुखी छात्रा ने खाया विषाक्त पदार्थ, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कमालगंज थाने के गांव बसा नगला निवासी दीक्षा पाल (17) और उसकी बहन दिव्यांशी ने कक्षा 10 की परीक्षा दी थी। मंगलवार को परीक्षा परिणाम आने पर दीक्षा के मात्र 70 नंबर आए, जबकि बहन के 358 से अधिक। इससे वह काफी दुखी हो गई। उसने घर में रखी विषाक्त पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

वही, लोहिया अस्पताल के चिकित्सक डा. कृष्ण कुमार ने बताया कि परीक्षा में कम अंक मिलने से निराश होने की जरूरत नहीं है। जीवन बहुत अमूल्य है। दोबारा प्रयास करने से और अधिक सफलता पाई जा सकती है। छात्र-छात्राएं ऐसी हरकतें न करें। वह दोबारा अपना लक्ष्य पाने के लिए पूरी लगन और निष्ठा से पढ़ाई करें। जिससे अगले वर्ष सम्मान के साथ अपना और अपने परिवार का नाम रोशन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें